चमोलीः बारात का वाहन खाई में गिरा, 11 बाराती घायल– 

by | Dec 8, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

सड़क से 15 मीटर नीचे पेड़ पर अटकी बोलेरो, सभी घायलों को पुलिस टीम की मदद से अस्पताल में किया भर्ती– 

पोखरीः रुद्रप्रयाग-मोहनखाल-पोखरी मोटर मार्ग पर आरुखर्क नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में 11 सवारियां घायल हुई हैं। जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दुर्घटनास्थल पर पहुंचे पोखरी थानाध्यक्ष ध्वजवीर पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम व स्थानीय लोगों ने घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया, इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में भर्ती कराया गया है।

वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 15 मीटर नीचे खाई में गिर गया और एक पेड़ पर अटक गया। बताया जा रहा है कि बरात का वाहन रुद्रप्रयाग जनपद के क्यूड़ी गांव से आया था और थाला बेड़ गांव जा रहा था।

दुर्घटना में अंशुल नेगी पुत्र पुष्कर सिंह नेगी गंभीर रुप से घायल हुआ है। पोखरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।  

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!