सख्तीः जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने तहसीलदार को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

by | Dec 28, 2022 | चमोली, बैठक | 0 comments

डीएम ने वन पंचायतों और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर आयोजित की बैठक–

गोपेश्वरः बुधवार वन पंचायतों और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने वन पंचायतों से संबंधित सभी अभिलेख एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए वन और राजस्व विभाग को आपस में समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। बैठक में गैरसैंण के तहसीलदार के अनुपस्थित होने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

उच्च न्यायालय नैनीताल में दायर रिट याचिका में पारित आदेशों के क्रम में वन पंचायातों के गठन संबंधी अभिलेख ऑनलाइन करने व जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम तहसीलों में वन पंचायतों के गठन संबंधी अभिलेखों की जांच कर वन विभाग को उपलब्ध कराएं। जिन वन पंचायतों के नाम खतौनी में दर्ज हैं, लेकिन उनके अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं उनका सत्यापन कराया जाए।

डीएम ने निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों और जिला पंचायत से कूड़ा निस्तारण के संबंध में प्रमाण पत्र लिए जाएं। सभी निकायों को कूड़ा निस्तारण, घर-घर कूड़ा एकत्रित करने पर विशेष फोकस करने और नगर को डस्टबीन फ्री करने के निर्देश दिए। सभी को हिदायत देते हुए कहा कि इसपर गंभीरता से काम करें। एआरटीओ को निर्देश दिए कि सभी प्राइवेट और पब्लिक वाहनों डस्टबीन लगवाने के निर्देश दिए। बैठक में केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी, डीएफओ सर्वेश कुमार दूबे, डीएफओ बी मार्तोलिया, सीडीओ डा. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...

चमोली: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे भारतीय सेना के जवान व सेवादार–

हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...

जिम्मेदारी: प्रो. ​शिवेंद्र कुमार कश्यप गाेविंद बल्लभ पंत कृ​षि विवि पंतनगर के कुलपति नियुक्त–

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियु​क्ति, प्रसिद्ध...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, नीती घाटी में तमक नाले में झील से कोई खतरा नहीं–

आज से खनन अपशिष्ट हटाने का कार्य होगा शुरू, शीघ्र सामान्य होगा नदी का बहाव चमोली। जिला​धिकारी गौरव...

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...
error: Content is protected !!