जोशीमठः  पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत–

by | Jan 17, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

वाहन के इंंतजार में खड़ा था कर्मचारी, पहाड़ी से छिटका पत्थर सीधे सिर पर जा टकराया–

जोशीमठः  मारवाड़ी में जेपी कंपनी के पावर हाउस के बाहर वाहन का इंतजार कर रहा कंपनी का एक कर्मचारी अचानक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर जेपी कंपनी के एडिट गेट नंबर दस के बाहर कर्मचारी अनिल नौटियाल पुत्र देवी प्रसाद नौटियाल, उम्र 41 वर्ष, ग्राम नौटी, तहसील कर्णप्रयाग जेपी कंपनी की बस का इंतजार कर रहा था।

इसी दौरान अचानक पहाड़ी से छिटका बोल्डर अनिल के सिर में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जेपी कंपनी के अन्य कर्मियों ने निजी वाहन से उसे सीएचसी जोशीमठ पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष केसी भट्ट ने बताया कि उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!