बैरासकुंडः कृषि मेले में मोटे अनाज के औषधीय गुणों के बारे में बताया–

by | Jan 21, 2023 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

नंदानगर के बैरासकुंड में परंपरागत कृषि विकास मेले का किया आयोजन– 

नंदानगरः बैरासकुंड में मिलेट मिशन कार्यशाला और परंपरागत कृषि विकास मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य ने मोटे अनाज मंडुवा, झंगोरा, रामदाना आदि के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कृषकों को मोटे अनाज उत्पादन की जानकारी भी दी गई।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम अन्य जगह पर भी होने चाहिए। जिससे कृषकों को मोटे अनाज के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा, साथ ही उसके विपणन में भी आसानी होगी। कार्यक्रम में उद्यान, पशुपालन, मत्स्य और विभिन्न जैविक उत्पाद समूहों की ओर से स्टॉल लगाए गए। ब्लॉक प्रमुख भारती फरस्वाण ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को बाजार मिले तो लोगों की आजीविका में सुधार होगा। उन्होंने कृषि अधिकारियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी काश्तकारों को ‌देने के निर्देश दिए।

इस दौरान कृषकों को बताया गया कि मिलेट मिशन योजना के तहत मंडुवा, सोयाबीन और झंगोरे आदि का 31 जनवरी तक खरीद की जा रही है। इसके लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान बैरों रमा देवी, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, एपीडी महेश कुमार, सुरेंद्र कुमार योगेश रूवाली आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!