आपदा पर आस्था भारीः कहीं नृसिंह भगवान का रुष्ट होना तो नहीं जोशीमठ भू-धंसाव–

by | Jan 22, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

 हेलंग से सीधे मारवाड़ी ले जाई जा रही सड़क, पढ़ें क्या बोले देव पुजाई समिति के लोग–
जोशीमठः नगर में हो रहा भू-धंसाव कहीं नृसिंह भगवान के रुष्ट होने का संकेत तो नहीं, यह हम नहीं नृसिंह मंदिर की देव पुजाई समिति का कहना है। देव पुजाई समिति जोशीमठ में हो रही दैवी हलचल के पीछे हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग निर्माण को बड़ा कारण माना है।

समिति के सदस्यों ने रविवार को बैठक कर इस संंबंध में मुख्यमंत्री को भी एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें शीघ्र हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग के निर्माण को निरस्त करने की मांग की है। देव पुजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, पूर्व अध्यक्ष भुवन चंद्र उनियाल आदि ने कहा कि पुराणों में कहा गया है कि बदरीनाथ धाम के दर्शनों से पहले जोशीमठ नृसिंह मंदिर के दर्शनों की मान्यता है।

तीर्थयात्री जोशीमठ नृसिंह मंदिर के दर्शनों के बाद ही बदरीनाथ के लिए प्रस्थान करते हैं। पूर्व में नृसिंह मंदिर के दंडधारे में प‌िंडदान भी होते थे। अब हेलंग से बदरीनाथ धाम के यात्रा रुट को बाईपास कर जोशीमठ के बजाय सीधे मारवाड़ी ले जाया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने अंदेशा जताया कि जोशीमठ में भू-धंसाव भगवान नृसिंह का प्रकोप भी हो सकता है। प्रस्ताव पारित किया गया कि पौराणिक यात्रा रुट को बाईपास से अलग कर देना देवताओं के रुष्ट होने का कारण हो सकता है,

लिहाजा इस मार्ग का निर्माण तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। इस मौके पर देव पुजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, राजेश भट्ट, आदित्य भूषण सती, विराज बिष्ट, प्रकाश नेगी, अरुण शाह, विवेक पंवार, गोविंद प्रसाद भट्ट के साथ ही महिला मंगल दल जोशीमठ की कई महिलाएं भी मौजूद रहीं।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!