अब जोशीमठ से आगे नीती घाटी में टूटा ग्लेशियर, दहशत में लोग– 

by | Jan 30, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

कुंती भंडार से आया ग्लेशियर का जलजला, नुकसान की कोई सूचना नहीं– 

जोशीमठः चमोली जनपद में आपदा ने जैसे अपना निवास ही बना दिया है, जोशीमठ आपदा के बाद सोमवार को फिर क्षेत्र में लोग दहशत में दिखे। सुबह करीब नौ बजे चीन सीमा क्षेत्र के नीती घाटी में मलारी गांव से करीब 200 मीटर पहले मलारी नाली में सोमवार को सुबह करीब नौ बजे कुंती भंडार नामक स्थान से ग्लेशियर टूटकर नाले में आ गया, जिससे यहां चारों ओर बर्फ का धुंआ उड़ने लगा। ग्लेशियर टूटने से किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है।

शीतकाल में मलारी गांव के भोटिया जनजाति के ग्रामीण जनपद के निचले क्षेत्र देवलीबगड़ गांव में निवास करते हैं, जबकि यहां आईटीबीपी के जवान मौजूद हैं। मलारी गांव के धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मलारी गदेरे में ग्लेशियर टूटने की घटना पहले भी हुई है। लेकिन नुकसान कभी नहीं हुआ है। जिला सूचना अधिकारी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अब मलारी में स्थिति सामान्य है, क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है, ग्लेशियर  टूटने के बाद स्थिति सामान्य बनी है।

भलागांव के ग्राम प्रधान लक्ष्मण बुटोला ने बताया कि मलारी से आए वीडियो से लोग दहशत में आ गए थे। यह बर्फ का धुंआ 2021 की ऋषि गंगा में आए ग्लेशियर की तरह ही लग रहा था। लेकिन कुछ देर में माहौल शांत होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। 

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!