हादसा टलाः हवा में झूलने लगे सरिया से भरे ट्रक के टायर– 

by | Feb 3, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

बड़ा हादसा टला, पुल निर्माण की सामग्री ले जा रहा था ट्रक, जगह-जगह बदहाल पड़ी सड़क–

जोशीमठः हेलंग-उर्गम सड़क पर शुक्रवार को हनुमान मंदिर के पास एक ट्रक नदी में गिरने से बाल-बाल बच गया। ट्रक में पुल निर्माण के लिए सरिया ले जाया जा रहा था। मोटर रोड़ इतनी खराब है कि पूरा सामान पीछे की तरफ खिसक गया और ट्रक ऊपर को उठ गया।

ऐसी हालत देख कर के दिल दहलाने वाली बात सामने आ गई। थोड़ी सी गलती होती तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। गाड़ी में ड्राइवर के अलावा एक व्यक्ति सवार था, इस तरह की हालत देख कर के लोग खासे चिंतित हैं।

लंबे समय से उर्गम घाटी के जनप्रतिनिधि मांग करते रहे कि सड़क को ठीक कराया जाना चाहिए, किंतु सरकार के पास धनराशि उपलब्ध होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं कराया जा रहा है। चिंता का विषय है कि हेलंग उर्गम मोटर मार्ग 16 किलोमीटर लगातार इसी तरह से खराब है।

2013 के बाद सड़क की हालत आज भी चिंताजनक बनी हुई है। कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। आज से दो-तीन महीने पूर्व पल्ला जखोला मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ था, इसमें 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह से इस रोड पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!