नशे पर शिकंजाः डेढ किलो चरस के साथ देहरादून निवासी व्यक्ति गिरफ्तार–

by | Feb 5, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस आरोपी की संपत्ति सील करने की भी कर रही कार्रवाई–

गोपेश्वरः कर्णप्रयाग पुलिस ने गौचर बैरियर पर डेढ किलो चरस की तस्करी कर रहे देहरादून निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की संपत्ति सील करने की भी कार्रवाई की जा रही है।

गोपेश्वर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि चमोली जनपद से चरस एकत्रित कर देहरादून ले जाई जा रही है। जिसको लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

रविवार को कर्णप्रयाग थाना पुलिस ने गौचर बैरियर पर सघन चेकिंग की। जिसमें एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई देने पर उसकी चेकिंग की तो उसके पास से डेढ किलो चरस बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब डेढ लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी की पहचान कैलाश खंडूड़ी निवासी एकता बिहार थाना रायपुर देहरादून के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ रायपुर थाने में भी एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है। उसकी संपत्ति को सील किया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम को एसपी ने ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी, प्रमोद शाह भी मौजूद रहे।

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!