पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में दो और आरोपी गिरफ्तार हुए– 

by | Feb 15, 2023 | कार्रवाई, हरिद्वार | 0 comments

एक रिसोर्ट में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाने के समय की थी उनकी निगरानी–

हरिद्वारः  एसआईटी ने पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि आरोपियों ने सहारनपुर के रिसोर्ट में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाने के दौरान उनकी निगरानी की थी।

एक आरोपी मुख्य आरोपी संजीव दुबे का मौसेरा भाई लगता है। जबकि दूसरा शिक्षक राजपाल का छात्र है। पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच के बाद कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। जिसके आधार पर आरोपी देवी सिंह व धर्मेंद्र को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य आरोपी संजीव दुबे के मौसेरे भाई देवी सिंह और आरोपी शिक्षक राजपाल के छात्र धर्मेंद्र ने बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर रटवाने और उनकी निगरानी करने के लिए 25-25 हजार रुपये एडवांस भी लिए थे। 

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!