पहलः जड़ी-बूटी कृषिकरण से जुड़ेंगे मंडल घाटी के गांव– 

by | Feb 16, 2023 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

जड़ी-बूटी शोध संस्थान मंडल में बनीं कई योजनाएं, वन पंचायतों में भी होगा जड़ी-बूटी का कृषिकरण–  

गोपेश्वरः जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान मंडल के निदेशक मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र ने बृहस्पतिवार को संस्थान सभागार में एक बैठक ली। इस बैठक में संस्थान के वैज्ञानिकों के अलावा काश्तकारों, जनप्रतिनिधियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

निदेशक ने कहा कि मंडल घाटी के प्रत्येक गांव को जड़ी-बूटी कृषिकरण से जोड़ा जाएगा। इसके लिए संस्थान के वैज्ञानिकों की एक-एक टीम गांवों में बैठकें आयोजित कर कार्ययोजना तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उत्पादित जड़ी-बूटी का विपणन संस्थान की ओर से आउटलेट के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने गांव-गांव में जड़ी-बूटी कृषिकरण पर जोर दिया। कहा कि वन पंचायतों में भी औषधीय पादपों की वृक्ष प्रजातियां तेजपात, आंवला, रीठा और लेमनग्रास के कृषिकरण किया जाए। संस्थान के वैज्ञानिक डा. सीपी कुनियाल ने कहा कि मंडल घाटी में तुलसी, बड़ी इलायची, तेजपात, रीठा और केमोमाइल के कृषिकरण की संभावनाएं हैं।

वैज्ञानिक डा. विजय प्रसाद भट्ट ने बिच्छू घास की उपयोगिता की जानकारी देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण औषधि है। जो शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में सक्षम है। वैज्ञानिकों द्वारा काश्तकारों को प्रयोगशाला का भ्रमण भी कराया गया। काश्तकारों ने जड़ी-बूटी के क‌ृषिकरण का प्रशिक्षण देने की बात कही, जिस पर निदेशक ने शीघ्र मास्टर ट्रेनरों से काश्तकारों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

इस मौके पर डा. अरविंद भंडारी, पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, राकेश लाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!