हमलाः घात लगाकर बैठे भालू ने घास लेने गई महिला को किया घायल– 

by | Mar 11, 2023 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

परिजनों ने महिला को लहूलुहान हालत में पहुंचाया अस्पताल, वन्यजीवों के आतंक से परेशान हो उठे लोग–

रुद्रप्रयागः आए दिन जंगली जानवरों के हमले से ग्रामीण परेशान हो उठे हैं। शनिवार को हुए ताजे घटनाक्रम में बच्छणस्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत क्वल्ली की एक महिला को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना मिलने पर परिजनों ने लहुलुहान हालत में महिला को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कर दिया है। जहां घायल की हालत खतरे से बाहर से बाहर बताई जा रही है।

मिली सूचना के अनुसार, शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे क्वल्ली गांव निवासी 34 साल की विनिता देवी पत्नी प्रवीन सिंह रावत अपने मवेशियों के लिए जंगल में चारा लेने के लिए गांव की अन्य महिलाओं के साथ गई थीं। महिला जंगल में घास काट रही थी, तभी वहां झाड़ी में घात लगाकर बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया।

महिला ने अपने बचाव में भालू पर दरांती से वार भी किया और चिल्लाने लगी। विनिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य महिलाएं भी वहां पहुंची। महिलाओं ने शोर मचाया, तब जाकर भालू वहां से भाग गया। विनिता पर हमला कर भालू ने उसके गर्दन, पीठ और पैरों पर नाखून से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

वहां मौजूद महिलाओं ने घटना की सूचना मोबाइल फोन से गांव में दी, जिस पर परिजन जंगल में पहुंचे। घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई। महिला को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरु कर दिया है। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!