पीपलकोटी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य और भारी बारिश से जगह-जगह खस्ता हालत में पहुंच गया है। हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने से दलदल की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को जोशीमठ और पीपलकोटी के बीच टंगणी में हाईवे पर आए टनों मलबे के बीच रोड़वेज की बस फंस गई। सवारियों से भरी यह बस जोशीमठ से देहरादून जा रही थी। लोक निर्माण विभाग एनएच की जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को हटाया गया, जिसके बाद हाईवे सुचारू हुआ। क्षेत्रपाल, कोड़िया, गुलबकोटी और लामबगड़ के पास खचड़ा नाले में भी हाईवे बदहाल स्थिति में है। वर्षों से परेशानी का सबब बने पागलनाला में भी बारिश होते ही मलबा और बोल्डर बदरीनाथ हाईवे पर आ रहे हैं। जिससे वाहनों की आवाजाही रूक रही है। गनीमत यह है कि इस बार चारधाम यात्रा का संचालन ठप पड़ा हुआ है। यात्रा संचालित होती तो तीर्थयात्रियों को भी जगह-जगह भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता। फिलहाल सीमा सड़क संगठन और एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनें भूस्खलन क्षेत्रों में तैनात हैं। हाईवे के अवरूद्घ होने पर शीघ्र हाईवे को खोलने का काम भी शुरू किया जा रहा है।
भूस्खलन क्षेत्र में फंसी रोडवेज की बस तो सवारियों के उड़े होश, पागलनाला भी पगलाया–
by laxmi Purohit | Aug 13, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

Latest News
वन विभाग ने विभिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लिखित...
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...
बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...
पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...
वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग...
विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...
जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...
चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...
