भूस्खलन क्षेत्र में फंसी रोडवेज की बस तो सवारियों के उड़े होश, पागलनाला भी पगलाया–

by | Aug 13, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

पीपलकोटी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य और भारी बारिश से जगह-जगह खस्ता हालत में पहुंच गया है। हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने से दलदल की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को जोशीमठ और पीपलकोटी के बीच टंगणी में हाईवे पर आए टनों मलबे के बीच रोड़वेज की बस फंस गई। सवारियों से भरी यह बस जोशीमठ से देहरादून जा रही थी। लोक निर्माण विभाग एनएच की जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को हटाया गया, जिसके बाद हाईवे सुचारू हुआ। क्षेत्रपाल, कोड़िया, गुलबकोटी और लामबगड़ के पास खचड़ा नाले में भी हाईवे बदहाल स्थिति में है। वर्षों से परेशानी का सबब बने पागलनाला में भी बारिश होते ही मलबा और बोल्डर बदरीनाथ हाईवे पर आ रहे हैं। जिससे वाहनों की आवाजाही रूक रही है। गनीमत यह है कि इस बार चारधाम यात्रा का संचालन ठप पड़ा हुआ है। यात्रा संचालित होती तो तीर्थयात्रियों को भी जगह-जगह भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता। फिलहाल सीमा सड़क संगठन और एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनें भूस्खलन क्षेत्रों में तैनात हैं। हाईवे के अवरूद्घ होने पर शीघ्र हाईवे को खोलने का काम भी शुरू किया जा रहा है। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!