आक्रोश में उर्गम घाटी के ग्रामीण, सड़क पर हो रहा घटिया निर्माण कार्य उखाड़ा, लोगों में गुस्सा–

by | Mar 17, 2023 | आरोप, चमोली, सड़क | 0 comments

हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर सुधारीकरण कार्य तो हुआ शुरु, लेकिन घटिया काम पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल– 

जोशीमठः सालों बाद हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य शुरु हुआ, लेकिन सड़क पर घटिया निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि सरकार की ओर से विभाग को मिली लाखों की धनराशि को खुलेआम ठेकेदार बर्बाद कर रहा है। सड़क पर कामचलाऊ दीवार का निर्माण किया जा रहा है, बरसात में यह दीवार ढह जाएगी और फिर सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच जाएगी। ग्रामीणों ने सड़क पर चल रहे घटिया निर्माण कार्य की सूचना जिला प्रशासन को भी दे दी है और इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। 

स्थानीय जनप्रतिनिधि लंबे समय से इस सड़क के सुधारीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। साथ ही शासन-प्रशासन से भी पत्राचार किया जा रहा था। अब सड़क पर सुधारीकरण कार्य शुरु हो गया है। शुक्रवार को जब जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ सड़क सुधारीकरण का जायजा लिया तो कई जगहों पर घटिया निर्माण कार्य को देख उनका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। जनप्रतिनिधियों ने सड़क सुधारीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं।  

प्रधान संगठन अध्यक्ष अनूप नेगी ने कहा कि शासन और प्रशासन के संरक्षण में ठेकेदार इस तरह की मनमानी कर रहा है, यह सड़क कई गांवों की लाइफलाइन है। वर्षभर क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बनीं रहती है। लेकिन जिस तरह से घटिया सामग्री का प्रयोग कर ठेकेदार की ओर से निर्माण की लीपापोती की जा रही है, वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर अनूप सिंह नेगी, प्रकाश पंवार, लक्ष्मण नेगी, राहुल, यशवंत, जितेंद्र, रुद्री देवी, सरिता देवी, संदीप, विनोद आदि मौजूद रहे। 

Latest News

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...
error: Content is protected !!