शिकंजाः केरल में हुयी हत्या के चार आरोपियों को गोपेश्वर से किया गिरफ्तार–

by | Mar 17, 2023 | कार्रवाई, चमोली, हत्या | 0 comments

 

केरल से पहुंची थी पुलिस टीम, एसओजी, चमोली पुलिस, एसटीएफ की संयुक्त टीम ने आरोपियों को धर दबोचा–  

गोपेश्वरः केरल में 21 फरवरी को कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किये जाने के सम्बन्ध में केरल पुलिस द्वारा थाना चेरपू जिला त्रिचूर में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान केरल पुलिस के संज्ञान में आया की अभियुक्त घटना के बाद से फरार होकर उत्तराखण्ड़ में छुपे हुए हैं। केरल पुलिस एवं एसटीएफ उत्तराखण्ड़ की टीम द्वारा उक्त मामले में अभियुक्तों की तलाश हेतु लगातार प्रयास किये गये।

इस दौरान सर्विलांस सैल व आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर अभियुक्त की लोकेशन के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण चमोली जनपद के गोपेश्वर में छुपे हुए हैं। केरल पुलिस एवं उत्तराखण्ड़ एसटीएफ की टीम द्वारा हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चमोली पुलिस से सहायता मांगी गयी। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा उक्त मामले का गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश हेतु दिशा-निर्देश दिए गये। 

एसओजी टीम चमोली, एसटीएफ उत्तराखण्ड़ व केरल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को हत्या के चार आरोपियों को गोपेश्वर बल स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए आरोपियों में आमिर पुत्र अब्दुल कादर, नि0-करप्पम वेट्टिल, जिला-त्रिचूर केरला उम्र 30 वर्ष, अरुण पुत्र अनिल, नि0-कोडककट्टी, जिला-त्रिचूर केरला  उम्र 21 वर्ष, सोहेल पुत्र सिद्दिक नि0-कुरुमबिल्ला, जिला-त्रिचूर केरला उम्र 23 वर्ष और 

निरंजन पुत्र राजगोपाल, नि0-कुरुमिथ, जिला-त्रिचूर केरला 22 वर्ष थे। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा, उपनिरीक्षक दिलबर नेगी, हेड कांस्टेबल बृजेंद्र चौहान, कांस्टेबल महेंद्र नेगी व मोहन असवाल तथा चमोली एसओजी टीम से उपनिरीक्षक नवनीत सिंह भंडारी, कांस्टेबल चन्दन नागरकोटी और संजय बलूनी के साथ ही केरल पुलिस टीम के उपनिरीक्षक अजीत, अपर निरीक्षक साइन और हेड कांस्टेबल सोनी मौजूद रहे। 

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!