जन संवादः  गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने ग्रामीणों को औषधीय पादपों के कृषिकरण के लिए किया जागरुक–

by | Mar 18, 2023 | खेतीबाड़ी, चमोली, जागरुकता | 0 comments

मैठाणा गांव में जड़ी-बूटी कृषिकरण एवं संरक्षण पर आयोजित हुआ जन संवाद– 

गोपेश्वरः गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यावरणीय विज्ञान विभाग की ओर से जैव प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित शोध परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर स्थित मैठाणा गांव में जड़ी-बूटी कृषिकरण एवं संरक्षण पर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों को औषधीय पादपों के कृषिकरण के लिए जागरुक किया गया। कार्यक्रम संयोजक व शोध अन्वेषक प्रोफेसर आरके मैखुरी ने कहा कि हिमालय क्षेत्र जैव विविधता का भंडार है। यहां उच्च हिमालयी सगंध व औषधीय पादपों के कृषिकरण की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने ग्रामीणों को जड़ी-बूटी के कृषिकरण से आजीविका संवर्द्घन के लिए प्रेरित किया।

वानिकी विभाग के सह अन्वेषक सहायक प्रोफेसर डा. लक्ष्मण कंडारी ने औषधीय पादपों के कृषि के महत्व और बाजारीकरण के बारे में बताया। द्रोणागिरी के ग्राम प्रधान रुद्र सिंह रावत ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अधिक मात्रा में औषधीय पादप प्राकृतिक रुप से उत्पादित होते हैं।

इन पादपों के विकास व उत्पादन पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इस मौके पर प्रगतिशील किसान दीवान सिंह, पूर्व प्रधान सावित्री देवी, बचन सिंह, गोविंद सिंह, थान सिंह, उदय सिंह रावत, ग्राम प्रधान कोषा लक्ष्मण सिंह, हरेंद्र रावत, गिरीश नौटियाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. गिरीश चंद्र भट्ट ने किया।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!