चमोली के बैरासकुंड में एनएसएस शिविर में स्वयं सेवियों ने चलाया जागरुकता अभियान– 

by | Mar 18, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

पानी के स्रोत से लेकर गांव-गांव में किया ग्रामीणों को जागरुक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुतियां– 

नंदानगरः शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम मटई बैरसकुण्ड क्षेत्र में 11 से17 मार्च तक चलाया गया । इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के साथ सामंजस्य बैठा कर पर्यटन को बढ़ाना और आर्थिक विकास करना है।

इसके अतरिक्त एकल प्रयोग प्लास्टिक बहिष्कार, साफ़ पेय जल, नशा मुक्ति अभियान और साइबर ठगी के मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित कर, स्वयंसेवीयों ने हितमोली मटई, साँकरी, सेमा, बैरसकुण्ड , खलतरा और बैरों गाँव एवम आसपास के क्षेत्र में जन जागरूकता, सफाई कार्य किया गया है और कूड़े का निस्तारण किया। स्वयंसेवीयों ने पानी के स्रोतों के आसपास गंदगी हटाई, और रुके हुए पानी की निकासी सुनिश्चित की।स्वयंसेवीयों को  अपनी ऐतिहासिक धरोहर का सरक्षण तथा सांस्कृतिक मूल्यों से रूबरू किया गया

तथा इस संबंध में स्वयंसेवीयों द्वारा सर्वेक्षण कार्य भी किया गया है। प्राचार्या /डीडीओ प्रोफ़ेसर रचना नौटियाल जी , कार्यक्रम अधिकारी डॉ 0 दीपक कुमार और मैडम  फरीन रानी के नेतृत्व में प्रतिभाग किया।

समापन समारोह में अतिथि स्वरूप  पीजी कॉलेज गोपेश्वर और डिग्री कॉलेज नंदानगर की प्राचार्या एवम डीडीओ प्रोफ़ेसर रचना नौटियाल जी,  प्रभात पुरोहित ग्राम प्रधान मटई , लीलानंद पुरोहित, प्रेम नौटियाल , रामादेवी प्रधान ग्राम बैरस्कुंड और महिला मंगल दल शामिल रहा। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज पुरोहित और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण योगदान दिया।

Latest News

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...
error: Content is protected !!