सराहनीयः पुरस्कृत होंगी वनों को आग से बचाने वाली वन पंचायतें, मिलेगा मेडिकल किट–

by | Mar 20, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

बिरही में आयोजित हुई वन पंचायत सरपंचों की जिलास्तरीय कार्यशाला, वन सरपंचों को मानदेय दिए जाने की उठी मांग–

गोपेश्वरः बिरही में सोमवार को अलकनंद वन प्रभाग की पीपलकोटी रेंज की ओर से एक जिलास्तरीय वन सरपंचों की वनाग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान वन पंचायतों को वनाग्नि में सराहनीय कार्य पर पुरस्कृत करने और वनाग्नि के दौरान उन्हें मेडिकल किट उपलब्ध कराने की बात कही गई। 

कार्यशाला में अलकनंदा वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी रमाकांत तिवारी ने कहा कि वनाग्नि की रोकथाम में वन पंचायतों की भागेदारी अधिक है। सामूहिक प्रयास से ही जंगलों को आग से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की रोकथाम में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने वाली वन पंचायतें पुरस्कृत होंगी। वन पंचायतों को मेडिकल किट भी उपलब्ध कराया जाएगा। सरपंच संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने वन सरपंचों के मानदेय की मांग उठाई। कहा कि वन सरपंच तभी जंगलों में अपना सहयोग देंगे, जब उन्हें सम्मानजनक मानदेय मिले। उन्होंने कहा कि वन पंचायतों के संरक्षण व संवर्द्घन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।

इस मौके पर वन सरपंच संघ कर्णप्रयाग के अध्यक्ष राजेंद्र चंद्र खंडूरी, नारायणबगड़ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद सती, महिपाल सिंह रावत, वन क्षेत्राधिकारी अनुराग जुयाल, लंगासू के कैलाश खंडूड़ी, प्रताप सिंह बुटोला, रविंद्र कुमार निराला, वन दरोगा बुद्घि बल्लभ जोशी, सरोजनी, बीना, प्रेमबल्लभ पंत के साथ ही सभी विकासखंडों के वन सरपंच व वन अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!