लहरों पर मौजः देवलीबगड़ में पर्यटकों को ऋषिकेश की तर्ज पर मिलेगी राफ्टिंग की सुविधा– 

by | Mar 22, 2023 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

पर्यटन विभाग ने शुरू किया राफ्टिंग प्रशिक्षण, देवलीबगड़ होगा वाटर स्पोर्ट्स के रूप में विकसित–  

गोपेश्वरः जिला पर्यटन विभाग ने देवलीबगड़ में विकसित किए रीवर राफ्टिंग केंद्र का संचालन पीपीपी मोड यानि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) में किया जा रहा है। इस यात्रा सीजन में यात्रियों और पर्यटकों को ऋषिकेश की तर्ज पर चमोली जिले के देवलीबगड़ में अलकनंदा नदी में रीवर राफ्टिंग की सुविधा मिल सकेगी। चमोली जिला पर्यटन विभाग ने यहां पांच दिवसीय राफ्टिंग प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। जिसमें चमोली जिले के 25 प्रशिक्षणार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।

नंदप्रयाग के पास देवलीबगड़ को काफी समय से वाटर स्पोर्ट्स के रूप में विकसित करने की योजना चल रही है। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से यहां पर पर्यटकों को ठहरने के लिए हट भी बनाए गए हैं। यहां अलकनंदा नदी में रीवर राफ्टिंग को लेकर भी लंबे समय से प्रयास चल रहे थे। अब पर्यटन विभाग की ओर से बुधवार से देवलीबगड़ में अलकनंदा नदी में राफ्टिंग प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र ने की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से जल क्रीड़ा की सभी बारीकियों को सीखने को कहा। जिससे यह क्षेत्र बेहतर राफ्टिंग के रूप में विकसित हो सके।

जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि देवलीबगड़ में राफ्टिंग का संचालन पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर किया जाएगा। यहां पर्यटकों को आवास के साथ ऋषिकेश की तर्ज पर राफ्टिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यहां पर सभी जरूरी सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। इस दौरान पर्यटन विभाग के जनार्दन थपलियाल, नरेंद्र बैरवाल, दीपक भंडारी, मुख्य प्रशिक्षक अभिषेक सगोई, प्रशिक्षक राहुल, मदन, पवन थपलियाल के साथ ही कई प्रशिक्षण मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!