जय हिंदः चमोली जनपद में ‌जगह-जगह आयोजित हुआ पथ संचलन–

by | Mar 22, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

पथ संचलन में ध्वज वाहिनी घोष और घोष दंड शा‌मिल रहे, स्वयं सेवकों पर हुई पुष्प वर्षा–

गोपेश्वरः नव संवत्सर पर चमोली जनपद में बुधवार को कई जगहों पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से पथ संचलन किया गया। इस दौरान कई जगहों पर लोगों ने स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा की। गोपेश्वर में सरस्वती शिशु मंदिर से शुरु हुआ पथ संचलन मुख्य बाजार से होते हुए पोस्ट ऑफिस, पुलिस लाइन तक आयोजित हुआ। 

गणवेश में कतारबद्घ स्वयं सेवक पथ संचलन में शामिल हुए। कर्णप्रयाग, गौचर, गोपेश्वर, पोखरी, चमोली, नारायणबगड़ सहित विभिन्न स्थानों पर पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पथ संचलन में ध्वज वाहिनी घोष और घोष दंड शामिल थे। स्वयंसेवकों ने हाथों में दंड लिए कदमताल मिलाते हुए भारत माता के जयकारे लगाए और वंदे मातरम का उदघोष किया।

वक्ताओं नें भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया और हिंदुत्व के महत्व पर बल दिया। गौचर में पथ संचलन में जयकृत बिष्ट, सुरेंद्र कनवासी, नवीन टाकुली, भगवती प्रसाद खंडूरी, गजेंद्र नयाल, चैतन्य बिष्ट, सुनील कुमार, सुरेंद्र लाल, अनूप नेगी आदि मौजूद थे।

नारायणबगड़ में भी हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन कर लोगों को नवसंवत्सर की बधाइयां दी। यहां पथ संचलन की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण से की गई जो संपूर्ण नगर में आयोजित हुई। 

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!