चमोलीः ड्यूटी के दौरान सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित–

by | Mar 24, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

 

पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने किया सम्मानित, पुलिस लाइन में आयोजित सम्मेलन में चारधाम यात्रा सहित कई मामलों पर हुई चर्चा–

गोपेश्वरः शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में पुलिस लाईन गोपेश्वर में मासिक अपराध गोष्ठी और कर्मचारियों के बीच सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।

गोष्ठी में उपस्थित समस्त थाना प्रभारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही आगामी चारधाम यात्रा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थायें समय से पूर्ण करने के निर्देश हुए चारधाम यात्रा को लेकर जनपद पुलिस द्वारा की जा रही तैयारियों/कार्य योजना की समीक्षा भी की गई। विधानसभा बजट सत्र को सकुशल सम्पन्न कराने पर कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु रात्रि भोज (बड़ाखाना) का आयोजन भी किया गया। 

गोष्ठी के दौरान आयोजित सम्मान कार्यक्रम में उ0नि0 राजेश सिंह – थानाध्यक्ष पोखरी 2-उ0नि0 मानवेन्द्र गुसांई – कोतवाली कर्णप्रयाग 3-उ0नि0 विनोद सिंह-कोतवाली जोशीमठ 4-अ0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह- थाना पोखरी 5-हे0कां0 दीवान सिंह- कोतवाली कर्णप्रयाग 6- कां0 हनुमन्त रावत-कोतवाली कर्णप्रयाग 7- हे0कां0 महेन्द्र सिंह – थाना पोखरी 8- कां0 नितीश कुमार-थाना पोखरी 9- कां0 विक्रम खनेड़ा- थाना पोखरी 10- कां0 अमित घिल्डियाल- कोतवाली जोशीमठ 11- कां0 दिगपाल-कोतवाली जोशीमठ व श्री ओमप्रकाश –( स्थानीय निवासी ताली कंसारी पोखरी) को प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मानित किया गया। 

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!