चमोलीः दशोली विकास खंड के 45 समूहों को दिया जा रहा लैंटाना से फर्नीचर बनाने का प्रशिक्षण–

by | Mar 25, 2023 | चमोली, रचनात्मक, स्वरोजगार | 0 comments

 

सीडीओ डा. ललित नारायण मिश्र ने किया प्रशिक्षण का शुभारंभ, 15 दिनों तक सीखेंगी महिलाएं उपयोगी उत्पादों को बनाने की विधि–

गोपेश्वरः राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत दशोली ब्लाक के 45 समूहों के सदस्यों को प्रसार प्रशिक्षण केंद्र रौली ग्वाड में लैटोना से फर्नीचर व गृह उपयोगी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने समूह सदस्यों को लैटाना से विभिन्न उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण लेने तथा उत्पादों को बाजार से जोड़ने का आह्वान किया गया।

परियोजना निदेशक आनन्द सिंह ने समूह सदस्यों को विभिन्न प्रकार की विकास योजनाओं एवं मार्केट लिंकेज विपणन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर हेस्को  प्रेम कंडवाल द्वारा लैटाना झाड़ी से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इन 15 दिनों में समूह सदस्यों को प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षण देकर निपुण बनाया जाएगा। इस अवसर पर परियोजना निदेशक आनंद सिंह,शैलजा, मोहन नेगी, आजीविका समन्वयक देवेंद्र नेगी, विवेक, वीरेंद्र, दीपा अन्य सभी लोग मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार कर आमदनी अर्जित कर सकती हैं। प्रशासन की ओर से काश्तकारों की आमदनी दोगुनी करने पर काम किया जा रहा है।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!