चमोलीः मटई की अनीता को मिला प्रथम पुरस्कार– 

by | Mar 25, 2023 | चमोली, जागरुकता, स्वरोजगार | 0 comments

हथकरघा, हस्तशिल्प और लघु उद्योगों को दिया जा रहा बढ़ावा, जिला स्तर पर बांटे गए पुरस्कार–

गोपेश्वरः हथकरघा, हस्तशिल्प व लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष उद्योग विभाग द्वारा जिला स्तरीय पुरस्कार दिए जाते हैं। शनिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जिला कार्यालय सभागार में पुरस्कार विजेताओं का उनके द्वारा निर्मित उत्पादों के आधार पर चयन किया।

हथकरघा में मटई की अनीता देवी को प्रथम पुरस्कार तथा विरही के इन्द्र सिंह को द्वितीय पुरस्कार, हस्तशिल्प में उर्गम के रामगोपाल को प्रथम पुरस्कार तथा विरही की नर्मदा देवी को द्वितीय पुरस्कार व लघु उद्योग में शिवा पहाडी प्रोडेक्ट कनकचौरी पोखरी को प्रथम तथा वीरेन्द्र सिंह राणा भीमतला को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।

महाप्रबंधक उद्योग विक्रम सिंह कुंवर ने बताया कि हथकरघा, हस्तशिल्प तथा लघु उद्योग तीनों श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार 6000 तथा द्वितीय पुरस्कार 4000 दिया जाता है। हथकरघा में 8 लोगों, हस्तशिल्प में 6 लोगों तथा लघु उद्योग में 3 लोगों ने प्रतिभाग किया। पुरस्कार विजेताओं को धनराशि डीवीटी के माध्यम से दी जाएगी।     इस दौरान उद्योग महा प्रबंधक विक्रम सिंह कुंवर, बुनकर सेवा केंद्र के अक्षय पांडेय सहित उद्योग विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। 

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!