चमोली-सरतोली-लासी सड़क की हो मजिस्ट्रेटी जांच, खाईपेरा तोक में ड्रेनेज सिस्टम सुधारने की मांग उठाई–

by | Aug 13, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

गोपेश्वर। चमोली- सरतोली-लासी मोटर मार्ग की दिशा-दशा को सुधारने के लिए जनप्रतिनिधियों के एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से भेंट की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। जनप्रतिनिधियों ने सड़क की मजिस्ट्रेटी जांच करने, खाईपैरा तोक में भूस्खलन क्षेत्र के ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने और सड़क पर हुए निर्माण कार्यों की निम्न गुणवत्ता की जांच कर संबंधित विभागों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह सड़क हमेशा से ही क्षेत्रीय जनता की परेशानियों का सबब बनी हुई है। पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग द्वारा फर्स्वाणफाट क्षेत्र में जब से सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया, तब से लेकर आज दिन तक हर समय क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियों द्वारा इनके कार्य की गुणवत्ता और स्वामित्व के बारे में बार-बार प्रशासन से लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की गई। लेकिन आज तक संबंधित विभागों पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। वर्तमान समय में बारिश के कारण सड़क अनेक जगहों पर भूस्खलन से बदहाल स्थिति में है। और आवासीय बस्तियों को सड़क से खतरा पैदा हो गया है। खाई पैरा तोक तो लोक निर्माण विभाग और ठेकेदारों के लिए कामधेनु गाय बना हुआ है। यहां करोड़ों रुपये के वारे-न्यारे करने के बावजूद भी स्थिति जस की तस है। भूस्खलन क्षेत्र का स्थाई समाधान नहीं निकाल पाया है। पीएमजीएसवाई के अधीन की निर्माणाधीन रोड़ भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। डामरीकरण भी समय से पहले ही उखड़ गया है। सुरक्षा दीवार, नाली एवं पुल का निर्माण मानकों के अनुसार नहीं हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। सड़क यातायात के लिए भी खतरनाक बनी हुई है। इसके अलावा ठेली, मैड़, पलेटी, धारकोट, मथरपाल, मैठाणा रोड़ भी अवरूद्घ पड़ी हुई है। मांग उठाई गई कि खाईपैरा में ड्रेनेज सिस्टम सुधारा जाए।  और सड़क की ‌मजिस्ट्रेटी जांच कर दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर के साथ ही कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!