नीती घाटी में पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख माडविया का पौणा नृत्य से हुआ स्वागत–

by | Mar 30, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

 ग्रामीणों ने भव्य रुप से किया मंत्री का स्वागत, मंत्री सामने रखीं ये मांगें, मंत्री ने भी की घोषणाएं– 

मलारीः केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख माडविया बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब 12 बजे सीमांत क्षेत्र मलारी पहुंचे। नीती घाटी ग्राम प्रधान संगठन द्वारा भोजपत्र की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित पंखी, कोट तथा जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने आर्गेनिक पहाड़ी उत्पाद भेंट किया। स्थानीय महिलाओं ने पौण नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। मंत्री ने कहा कि आज में बद्री केदार की भूमि पर  आप लोगों के बीच उपस्थित हुआ हूं। जो पारम्परिक वेशभूषा, जीवन शैली से स्वागत किया उसका धन्यवाद किया। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख माडविया ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाली कीड़ा जड़ी के लिए चमोली जिले में एक संकलन केंद्र खोला जाएगा। जहां स्थानीय लोग उचित दाम पर इसे बेच सकेंगे। साथ ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ का नाम चिपको नेत्री गौरादेवी के नाम पर रखने पर भी सहमति व्यक्त की।
नीती घाटी के ग्रामीणों ने ये मांगें रखी मंत्री के सामने— कागा गरपक गांव के ग्राम प्रधान पुष्कर राणा ने मांगपत्र मंत्री को सौंपा। उन्होंने मलारी एवं सुराइथोटा मे एलोपैथिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करने, ऐतिहासिक एवं पर्यटकों की दृष्टि से महत्वपूर्ण गॉव द्रोणागिरी मे आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक केंद्र खोलने, नीती घाटी के लोगो को स्थानीय आजीविका संसाधन उपलब्ध हो इसके लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा नीती दर्रे से प्रारम्भ हो, पर्यटन सम्बन्धी रोजगार संवर्धन हेतु सीमादर्शन कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जाय,

मलारी एवं सुरांइथोटा मे नियमित 108 एम्बुलेंस उपलब्ध हो,  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ का नाम चिपको नेत्री गौरा देवी के नाम किया जाय, इसके साथ ही 2005 से स्वीकृत जुम्मा द्रोणागिरी मोटर मार्ग को यथासमय पूर्ण किया जाय और ऋषिकेश देहरादून से मलारी गमशाली तक उत्तराखण्ड परिवहन बस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। नी‌ती माणा जनजाति कल्याण समिति चमोली के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत फरकिया ने भी 7 सूत्री मांगपत्र मंत्री को सौंपा।

उन्होंने चमोली जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने, जिला अस्पताल में कॉर्डियोलॉजिस्ट की तैनाती करने, दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन सिस्टम को मजबूत करने, आर्मी अस्पताल में स्थानीय लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने, जिला अस्पताल में शीघ्र सीटी स्केन की सुविधा देने, नीती व माणा घाटी में सीमा दर्शन व टिम्मरसैंण महादेव की भव्य यात्रा संचालन की मांग उठाई। साथ ही नीती व माणा घाटी के शिक्षित बेरोजगारों को स्वास्थ्य विभाग में बैकलॉक के पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरु करने की मांग भी उठाई है। 
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, सीएमओ डॉ राजीव शर्मा, सीओ नताशा सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी, मलारी के प्रधान मंगल सिंह, कागा के प्रधान पुष्कर राणा  8वी वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट हफीजुला सिद्दीकी तथा स्थानीय जनता मौजूद रही। 

Latest News

चमोली: एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों की जिला​धिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बनी सहमति–

आज धरना स्थल पर पहुंचेंगे ​अ​धिकारी, मांगों पर सहमति पर चर्चा के बाद स्थगित हो सकता है आंदोलन...

चमोली: सूर्या पुरोहित को दोबारा मिली यूथ कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी–

युवा कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का एलान...

चमोली: सरकारी विद्यालयों में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के हुए दाखिले–

कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं में हुए दाखिले, विद्यालयों में बढ़ी छात्र संख्या-- चमोली, 07 अप्रैल...

चमाेली: चमोली जनपद के खैनुरी गांव की योगिता रावत को मिली ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

राज्य के ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव में योगिता रावत को मिली जीत, पहली बार किसी महिला पंचायत...

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...
error: Content is protected !!