चमोलीः नंदप्रयाग में धूं-धूंकर जली दुकानें, फायर के पानी से बुझाई आग– 

by | Apr 6, 2023 | आगजनी, चमोली | 0 comments

आग लगने के कारणों का नहीं चल पाया कोई पता, दो खाली दुकानों तक भी पहुंची आग– 

नंदप्रयागः नंदानगर रोड पर नंदप्रयाग में तीन दुकानें बृहस्पतिवार को सुबह करीब चार बजे धूं-धूकर जल गई। मौके पर पहुंची फायर के वाहन से आग को काबू किया जा सका। लेकिन तब भी दुकानें अस्सी फीसदी तक जल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने सभी प्रभावितों से बात कर इस संबंध में विधायक को भी अवगत कराया है।

बृहस्पतिवार को सुबह सबसे पहले वहां से गुजर रही 108 सेवा वाहन के चालक ने दुकानों में  आग भड़की देखी तो दुकान स्वामी राजेश पुरोहित को फोन किया। मौके पर पहुंचे मंगरोली गांव के पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी ने पुलिस चौकी और फायर सर्विस को इसकी सूचना दी।

आग से राजेश पुरोहित, राजेंद्र मुनियाल, रमेश मुनियाल, प्रेम सिंह नेगी और भरत कंडेरी की दुकानें जल गई। आग लगने के करीब डेढ घंटे बाद गोपेश्वर से फायर का वाहन भी मौके पर पहुंचा। फायर की टीम के ईचार्ज अमर सिंह रावत, लोकपाल सिंह टाकुली, प्रवीन उनियाल, चालक नरेश सिंह्र लतेश कुमार और अनूप सिंह ने पानी डालकर आग को काबू किया। दुकानों के भीतर गैस सिलिंडर भी थे, जिससे दुकानों पर आग अधिक भड़की। राजेश पुरोहित, राजेंद्र और रमेश मुनियाल की दुकानों को अधिक नुकसान हुआ है।  

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!