हक की लड़ाईः पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़क पर निकले कर्मचारी, गोपेश्वर में निकाला कैंडल मार्च–

by | Apr 8, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

पुतला फूंका, प्रदर्शन कर मंदिर परिसर से नगर के तिराहे पर पहुंचे कर्मचारी– 

गोपेश्वरः पुरानी पेंशन बहाली के लिए पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मार्चो की ओर से गोपेश्वर में कैंडल मार्च निकाला गया। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने नगर के तिराहे पर वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का पुतला भी फूंका। विधानसभा में वित्त मंत्री ने पेंशन बहाली पर केंद्र सरकार से ही मामले में निर्णय लेने की बात कही गई थी। जिससे आक्रोशित कर्मचारियों ने पुतला दहन किया।

मोर्चा की ओर से शनिवार को कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। 200 से अधिक कर्मचारी गोपीनाथ मंदिर के पास एकत्रित हुए। वहां से शाम करीब साढ़े छह बजे कैंडल मार्च करते हुए रैली निकाली। नई पेंशन योजना के विरोध और पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।

गोपेश्वर बस स्टैंड पर आकर कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना का पुतला जलाया। कर्मचारियों ने कहा कि पेंशन उनका अधिकार है। पुरानी पेंशन की व्यवस्था को समाप्त कर नई पेंशन योजना कर्मचारियों पर थोपी गई है। यह पेंशन योजना किसी भी तरह से कर्मचारियों के हित में नहीं है। 

कैंडल मार्च में शामिल पदाधिकारी जिला संरक्षक डा0 बीएस रावत, प्रो डीएस नेगी, जिला महासचिव सतीश कुमार, जिला महिला मोर्चा की संरक्षक लक्ष्मी नेगी, मंजू पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष (महिला) मीनाक्षी सती, जिला उपाध्यक्ष (पु0) मोहन सिंह राणा, ब्लाक अध्यक्ष दशोली अजीत सिंह नेगी, राजकीय शिक्षक संगठन दशोली के महा सचिव वासुदेव सिंह झिंक्वांण, जिला सचिव बलवीर सिंह रावत, जिला संगठन सचिव गजेन्द्र सिंह फरस्वान, जिला प्रचार मंत्री, राज किशोर सिंह नेगी तथा मीडिया प्रभारी अजय कपरवान ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन जिला महासचिव श्री सतीश कुमार ने किया।

Latest News

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...
error: Content is protected !!