चमोलीः पलेठी गांव में महिलाओं ने सीखी बुरांस, आंवला और गुलाब से जूस बनाने की विधि–  

by | Apr 9, 2023 | चमोली, स्वरोजगार | 0 comments

आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न– 

गोपेश्वरः जनपद के पलेठी गांव में आईसीआईसीआई फाउंडेशन फार इंक्लूसिव ग्रोथ की ओर से महिलाओं को बुरांस, आंवला और गुलाब से जूस बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। रूरल लाइवलीहुड कार्यक्रम के तहत गांव में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हो गया।

प्रशिक्षण में पलेठी गांव की 33 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक अब्बल सिंह ने महिलाओं को जूस बनाने का तरीका, बोतल में भरने, जूस को खराब होने से बचाने के उपाय, फूलों को सुरक्षित तोड़ने और साफ करने, उबालना, चासनी बनाना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

फाउंडेशन के दशोली के विकास अधिकारी राजकुमार यादव ने फाउंडेशन के कार्यों की जानकारी दी। रविवार को समापन अवसर पर ग्राम प्रधान दीपा देवी, महिला मंगलदल अध्यक्ष आशा देवी, सरपंच गंगा देवी, विनीता देवी, रीना देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...
error: Content is protected !!