पांडुकेश्वरः क्रीम पाउडरा कस्के लगों मीं…गीत पर झूमे दर्शक–

by | Apr 9, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर पांडुकेश्वर का 34वां वार्षिकोत्सव समारोह हुआ आयोजित–

जोशीमठः  सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर पांडुकेश्वर का 34वां वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में संस्कारवान बच्चों का निर्माण होता है।

भारतीय संस्कृति एवं जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा का स्वरुप प्रदान करने वाली विद्या भारती बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहती है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली गीत छोरी चंद्रा ज्यादा ना सरमो.., हे मधु.., क्रीम पाउडरा कस्के लगों मीं.., बेडू पाको बारमासा आदि गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे।

मुख्य वक्ता शिशु मंदिर जोशीमठ के प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। बच्चों को ऐसे रचनात्मक क्रिया कलापों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान बबीता पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा, कार्यक्रम अध्यक्ष अवध सिंह भंडारी के साथ ही कई लोग मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!