चमोलीः ढोल-दमाऊं के साथ ग्रामीणों ने किया लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का घेराव– 

by | Apr 10, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

विधायक राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में किया ग्रामीणों ने जमकर आंदोलन, अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई–

पोखरीः सड़क की मांग को लेकर रडुवा और कांडई चंद्रशिला के ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क पर काम शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों के साथ क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र भंडारी भी लोनि‌वि में पहुंचे।  लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद सिन्हा का घेराव करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि रडुवा कांडई-रैंसू सड़क 2009 में स्वीकृत हो गई थी, जो कि दस किलोमीटर थी। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अभी तक इस पर काम शुरू नहीं हो पाया है। दोनों गांवों की 2000 से अधिक आबादी आज भी सड़क से वंचित है। लोग आज भी पैदल चलने को मजबूर हैं। विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि जल्द सड़क का सर्वे पूरा करने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाए।

घेराव करने वालों में रडुवा के प्रधान प्रदीप बर्त्वाल, कांडईचंद्रशिला के प्रधान नवीन राणा, शिशुपाल बर्त्वाल, देवेंद्र बर्त्वाल, जगमोहन बर्त्वाल, सुनीता देवी, जलमा देवी, रश्मि देवी, तारा देवी, अंजना देवी, गोदांबरी देवी, गंगोत्री देवी, सज्जन रडुवाल, जगमोहन बर्त्वाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण दफ्तर में पहुंचे थे। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!