चमोली। आज भी अपने गांवों तक जाने के लिए लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पैदल नाप रहे लांजी, पोखनी और ह्यूंणा गांव के ग्रामीणों को अपने गांवों तक सड़क पहुंचने की आस जगी है। ग्रामीणों को अब उम्मीद हो चली है कि वे भी अपने गांवों तक गाड़ियों में सफर कर सकेंगे। क्षेत्र के लिए प्रस्तावित पांच किलोमीटर पाखी-ह्यूंणा-पोखनी-लांजी सड़क की भारत सरकार से सैद्घांतिक स्वीकृति मिलने के बाद अब राज्य सरकार ने सड़क के शुरूआत में अलकनंदा और लांजीगाढ़ गदेरे पर लौह सेतु (मोटर पुल) के निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है। उत्तराखंड सरकार के संयुक्त सचिव श्याम सिंह की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि राज्य योजना के अंतर्गत बदरीनाथ विधानसभा में पाखी-ह्यूंणा-पोखनी-लांजी से द्वींग तक मोटर मार्ग के किलोमीटर तीन पर अलकनंदा नदी पर 54 मीटर लंबा लौह सेतु और लांजीगदेरे पर भी 35 मीटर लंबा पुल निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सरकार की प्रथम चरण की स्वीकृति भी मिल गई है। शासन से पुल निर्माण के लिए 25.80 लाख की स्वीकृति भी दे दी गई है। सड़क मार्ग से लेकर मोटर पुल को स्वीकृति दिलवाने में ग्राम प्रधान संदीप भंडारी का सबसे बढ़ा सहयोग रहा है। पिछले दो सालों से वे भारत सरकार से लेकर वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के चक्कर काटने में लगे हुए हैं। आखिरकार ग्रामीणों के सहयोग से उनकी मेहनत रंग लाती दिख रही है। वहीं, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि पाखी-ह्यूंणा-पोखनी-लांजी सड़क के निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सड़क पर पुलों के निर्माण की स्वीकृति भी मिल गई है। अब शीघ्र सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
खुशखबरी- आखिरकार इन ग्रामीणों को भी जगी अपने गांवों तक बस में पहुंचने की आस–
by laxmi Purohit | Aug 13, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

Latest News
दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...
गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...
गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...
वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...
रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...
अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...
‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
