खुशखबरी- आखिरकार इन ग्रामीणों को भी जगी अपने गांवों तक बस में पहुंचने की आस–

by | Aug 13, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

चमोली। आज भी अपने गांवों तक जाने के लिए लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पैदल नाप रहे लांजी, पोखनी और ह्यूंणा गांव के ग्रामीणों को अपने गांवों तक सड़क पहुंचने की आस जगी है। ग्रामीणों को अब उम्मीद हो चली है कि वे भी अपने गांवों तक गाड़ियों में सफर कर सकेंगे। क्षेत्र के लिए प्रस्तावित पांच किलोमीटर पाखी-ह्यूंणा-पोखनी-लांजी सड़क की भारत सरकार से सैद्घांतिक स्वीकृति मिलने के बाद अब राज्य सरकार ने सड़क के शुरूआत में अलकनंदा और लांजीगाढ़ गदेरे पर लौह सेतु (मोटर पुल) के निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है। उत्तराखंड सरकार के संयुक्त सचिव श्याम सिंह की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि राज्य योजना के अंतर्गत बदरीनाथ विधानसभा में पाखी-ह्यूंणा-पोखनी-लांजी से द्वींग तक मोटर मार्ग के किलोमीटर तीन पर अलकनंदा नदी पर 54 मीटर लंबा लौह सेतु और लांजीगदेरे पर भी 35 मीटर लंबा पुल निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सरकार की प्रथम चरण की स्वीकृति भी मिल गई है। शासन से पुल निर्माण के लिए 25.80 लाख की स्वीकृति भी दे दी गई है। सड़क ‌मार्ग से लेकर मोटर पुल को स्वीकृति दिलवाने में ग्राम प्रधान संदीप भंडारी का सबसे बढ़ा सहयोग रहा है। पिछले दो सालों से वे भारत सरकार से लेकर वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के चक्कर काटने में लगे हुए हैं। आखिरकार ग्रामीणों के सहयोग से उनकी मेहनत रंग लाती दिख रही है। वहीं, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि पाखी-ह्यूंणा-पोखनी-लांजी सड़क के निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सड़क पर पुलों के निर्माण की स्वीकृति भी मिल गई है। अब शीघ्र सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!