सामाजिकः भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान– 

by | Apr 15, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित किया रक्तदान शिविर–

गोपेश्वरः  सामाजिक न्याय सप्ताह के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा चमोली की ओर से जिला अस्पताल के रक्तदान ब्लॉक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान कई स्वयं सेवी और मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष पंकज हटवाल सहित महामंत्री दीपक भट्ट, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार, प्रीतम सिंह नेगी के साथ ही कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। यह कार्यक्रम डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जयंती पर आयोजित किया गया। मोर्चे के पदाधिकारियों ने अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया। 

error: Content is protected !!