आक्रोशः पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचारियों ने निकाली पेंशन संवैधानिक मार्च–

by | Apr 16, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पर जुटे कर्मचारी व अधिकारी, कहा-अपने आप ले रहे पेंशन और हमें दे रहे टेंशन–

गोपेश्वरः जिला मुख्यालय पर रविवार को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी जुटे। कर्मचारियों ने मंदिर मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक सरकार के विरोध में नारेबाजी कर पेंशन संवैधानिक मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट में हुई सभा में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग उठाई। कहा गया कि नई पेंशन योजना कर्मियों के हित में नहीं है। उन्हें इस व्यवस्था से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय पेंशन योजना लागू करते समय कर्मियों को भ्रम में रखा गया। इस योजना में कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। क्योंकि यह योजना शेयर बाजार पर आधारित है। जिसका परिणाम सेवानिवृत्ति के बाद कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। कर्मचारियों के आंदोलन से देश के पांच राज्यों झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है, जबकि पश्चिम बंगाल में पेंशन योजना पूर्व से ही लागू है।

इस मौके पर पुरानी पेंशन बहाली संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, संतोष भंडारी, बुद्घिबल्लभ जोशी, राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी, नरेंद्र रावत, मनोज तिवारी, कमल किशोर डिमरी, नरेंद्र रावत, प्रकाश नेगी, वीरेंद्र रौथाण, धर्मेंद्र फरस्वाण, संतोष डिमरी, दिग्विजय सिंह नेगी के साथ ही कई अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!