ब्रेकिंगः चमोली में मलारी हाईवे पर वैली ब्रिज टूटा, चीन सीमा क्षेत्र का देश-दुनिया से कटा संपर्क– 

by | Apr 16, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग, सड़क | 0 comments

मलबे से भरे ट्रक के गुजरते ही धौली गंगा में समाया पुल, सेना व ग्रामीणों की आवाजाही पड़ी ठप–  

जोशीमठः चमोली जनपद में भारत-चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले एकमात्र जोशीमठ-मलारी-नीती हाईवे पर बुरांस के पास वैली ब्रिज टूटकर धौली गंगा में समा गया। इस दौरान ब्रिज से मलबे से भरा ट्रक गुजर रहा था। ट्रक भी पुल के साथ नदी में जा गिरा। चालक ने छलांग मारकर अपनी जान बचाई। 

आजकर नीती हाईवे का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। क्षेत्र में कई मशीनें और ट्रक इस कार्य में लगे हुए हैं। रविवार शाम को करीब छह बजे बुरांस से करीब 500 मीटर आगे वैली ब्रिज से मलबे से भरा ट्रक गुजर रहा था, अचानक ब्रिज ट्रक समेत टूटकर नदी में जा गिरा।

ट्रक के नीचे गिरते ही चालक ने नदी में छलांग मार दी, जिससे वह बच गया। पुल टूटने से चीन सीमा क्षेत्र में आईटीबीपी और सेना की आवाजाही बाधित हो गई है। साथ ही सीमा क्षेत्र में कैलाशपुर, मेहरगांव, फरकिया, बांपा, गमशाली और नीती गांव के ग्रामीणों की आवाजाही भी ठप पड़ गई है।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!