राहतः नंदानगर बाजार को जल्द मिलेगी वाहनों के जाम से निजात–

by | Apr 18, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

 

शासन से मिली बाईपास मार्ग निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति, 20 लाख रुपये भी हुए आवंटित– 

गोपेश्वरः नंदानगर विकास खंड मुख्यालय पर दिनभर लगने वाले वाहनों के जाम से अब स्थानीय लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। विकास खंड मुख्यालय को सीधे सड़क से जोड़ने के लिए चार किलोमीटर बाईपास मार्ग के निर्माण को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। यह सड़क बिजार गांव से डेमबगड़ होते हुए नागबगड़ तक आएगी। इससे यहां ब्लॉक मुख्यालय सड़क से जुड़ जाएगा। साथ ही सड़क आने से नंदानगर में हेलीपेड और खेल मैदान की सुविधा भी मिल जाएगी।

नंदानगर के सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह राणा ने बताया कि वे लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग उठा रहे थे। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा की संस्तुति पर बिजार-नागबगड़-ब्लॉक मुख्यालय बाईपास सड़क के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। सड़क पर बिजार में पुल भी निर्मित होगा।

वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बाईपास मार्ग का निर्माण शुरू हो जाएगा। लक्ष्मण सिंह राणा ने बाईपास मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिलने पर विधायक भूपाल राम टम्टा का स्वागत किया है। कहा कि नंदानगर में विधायक का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। इसके अलावा सेरा-मोख-कुंडी सड़क पर धर्मा मोटर पुल से चौमासी तक सड़क निर्माण की प्रथम चरण की स्वीकृति भी मिल गई है। यह सड़क दो किलोमीटर तक निर्मित होगी। 

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!