चमोलीः सवारियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत–

by | Apr 27, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

चमोली की सड़कों पर नहीं थम रहा वाहन दुर्घटनाओं का सिलसिला– 

नंदानगरः  लाखी गांव से नंदानगर आ रही बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई, छह लोग घायल हैं।

बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे लाखी नंदानगर मोटर मार्ग पर एक बोलेरो सवारियां लेकर नंदानगर आ रही थी। भेनी तोक के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में सात लोग सवार थे। सूचना पर नंदानगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर लाया गया।

लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुकरी देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह (48) निवासी ग्राम लाखी की मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों में रघुवीर पुत्र गोविंद सिंह (40), सुरेंद्र सिंह पुत्र भोपाल सिंह (50), कुंवरी देवी पत्नी भोपाल सिंह (80), विमला देवी पत्नी कातिगूलाल (50), अनिल कुमार पुत्र मनीष कुमार (14) और पुष्कर सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह (48) सभी निवासी ग्राम लाखी शामिल हैं।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!