आंदोलनः डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने मांगों के समर्थन में दिया धरना– 

by | Apr 28, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

चिकित्सा स्वास्थ्य सचिव को भेजा ज्ञापन, सेवा नियमावली में संशोधन की मांग उठाई–

गोपेश्वरः डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चमोली की ओर से शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया गया। फार्मासिस्टों ने अपनी मांंगों के संबंध में सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य को ज्ञापन भी भेजा है।

फार्मासिस्टों की मांग है कि स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के अनुरूप अस्पतालों में फार्मासिस्टों के पदों को बढ़ाया जाए। सेवा नियमावली में संशोधन करने, आठ सालों से भंग राज्य की फार्मेसी काउंसिल के नए चुनाव कराकर काउंसिल का गठन किया जाए।

फार्मेसिस्अ संवर्ग के पदनाम बदलते हुए फार्मेसिस्ट को फार्मेसी अधिकारी, चीफ फार्मेसिस्ट को मुख्य फार्मेसी अधिकारी, प्रभारी अधिकारी को प्रमुख फार्मेसी अधिकारी, उपनिदेशक फार्मेसी को संयुक्त निदेशक फार्मेसी किया जाए। इसके अलावा रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

धरना देेने वालों में चीफ फार्मासिस्ट एसएस भंडारी, जीएस आर्य, मंजू नेगी, प्रदीप रावत, अशोक पंवार, सतीश चंद्र थपलियाल, संजय कुमार, प्रकाश ममगाईं, संजय बिष्ट, संजय राणा, बृजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!