चमोलीः महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर, जूट के कैरी बैग बनाने का ले रहीं प्रशिक्षण–

by | May 3, 2023 | चमोली, स्वरोजगार | 0 comments


चरण पादुका गौथल समिति की ओर से स्थानीय महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 23 महिलाएं ले रही प्रशिक्षण–

गोपेश्वरः सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में हमेशा आगे रहने वाली चरण पादुका गौथल समिति की ओर से इन दिनों स्थानीय महिलाओं को जूट के कैरी बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 20 मई तक चलेगा। समिति की ओर से निर्मित किए जा रहे बैग नगर पालिका गोपेश्वर और बाजार में उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन्हें व्यापारी हाथों हाथ ले रहे हैं।

प्रशिक्षण में क्षेत्र की 23 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। गौथल समिति की सचिव व तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित मीना तिवारी ने बताया कि समिति से 476 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। महिलाएं कैरी बैग का स्वरोजगार कर अच्छी आमदनी अर्जित कर सकती हैं। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष दीपा देवी, सुषमा चौहान, सपना, मंजू, यमुना, उमा, अंबा, रीना, पूजा भट्ट, दीक्षा, कविता, अंजलि, पिंकी, सपना आदि मौजूद रहे। 

error: Content is protected !!