चमोलीः देर रात खाई में जा गिरा बोलेरो वाहन, एक की मौत, दो घायल– 

by | May 4, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

बारात से लौट रहे थे वाहन में सवार लोग, तीन युवक चमोली बाजार में ही उतरे, तो बच गई जान– 
गोपेश्वरः चमोली जनपद में बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर बुधवार को रात करीब साढ़े नौ बजे एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। चमोली कोतवाली पुलिस के अनुसार, रात्रि को कोतवाली चमोली को सूचना मिली की निजमुला रोड पर गाडी गांव से 04 किमी0 आगे एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली, वरिष्ठ उपनिरीक्षक चमोली व अन्य पुलिस बल मय आपदा उपकरणों के घटना स्थल पर पहुंचा तो वाहन संख्या UK 07 TD 1726 (बुलेरो) सड़क से करीब 250 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 03 लोग सवार थे।

दुर्घटना में 02 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जबकि 01 व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा घायलों का रेस्क्यू कर 108 के  माध्यम से द्वारा उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घायल व्यक्तियों के द्वारा बताया गया की वे शादी समारोह से वापस आ रहे थे तभी ये दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि तीन युवक चमोली बाजार में ही उतर गए थे, जिससे उनकी जान बच निकली। 
नाम पता घायल-
1. प्रदीप चन्द पुत्र शेरी लाल नि0 ग्राम निजमुला उम्र 23 वर्ष।2. सचिन पुत्र भवानु लाल नि0 रामानी उम्र 19 वर्ष।
नाम पता मृतक- 
शिवेन्द्र कुमार पुत्र शेरी लाल नि0 गंगोल गांव उम्र 48 वर्ष।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!