चमाेली: पहाड़ों को बचाने के लिए पहाड़ में लौटना जरूरी-पद्मश्री माधुरी बत्र्वाल–

by | May 6, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

रिवर्स पलायन संवाद अ​भियान दल का माणा, पीपलकोटी और गोपेश्वर में हुआ भव्य स्वागत, हुए संवाद कार्यक्रम–

गोपेश्वर: रिवर्स पलायन संवाद अभियान दल ने देश के प्रथम गांव माणा, पीपलकोटी और गोपेश्वर में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान पद्मश्री माधुरी बत्र्वाल ने कहा कि पलायन से खाली होते पहाड़ों को बचाने के लिए पहाड़ों में लौटना होगा।

अभियान दल के संयोजक आचार्य बिपिन जोशी के नेतृत्व में माणा गांव में पहुंचे स्वयं सेवियों का स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। दल ने ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा और महिलाओं को आदर्श सीमा और संस्कृति प्रहरी सम्मान दिया। इस दौरान गांव में मांगल गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को अभियान दल पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर पहुंचा। यहां पर माधुरी बत्र्वाल ने मांगल और लोक गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में रोजगार की असीमित संभावनाएं हैं। योग और पर्यटन से ही युवा अच्छा पैसा कमा सकते हैं। उन्होंने बताया कि संवाद के जरिए पूरे प्रदेश में लोगों को रिवर्स पलायन के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर विद्यालय के संचालक सत्येंद्र परमार, प्रधानाचार्य विमल सिंह राणा, उपप्रधानाचार्य शशि देवली, पूनम सती आदि मौजूद रहे।

इससे पहले पीपलकोटी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बंड विकास संगठन और स्थानीय लोगों ने मद्मश्री माधुरी बत्र्वाल का स्मृति चिंह्न भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, रूप सिंह गुसाईं, अयोध्या हटवाल के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!