चमोली: नशा मुक्त देव भूमि का लिया संकल्प–

by | May 19, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की एंटी ड्रग सेल की त्रैमासिक बैठक में लिया गया संकल्प-

गोपेश्वर: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में एंटी ड्रग सेल की बैठक में नशा मुक्त देव भूमि का संकल्प लिया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता डीएसपी चमोली नताशा सिंह ने कहा कि युवाओं से देश चलता है और युवाओं को नशे से बचाना में प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि नशे की समाप्ति के लिए नागरिक समाज और युवाओं का सहयोग अपेक्षित है। उन्हें गोरा शक्ति ऐप के माध्यम से नशे के चयनित स्थानों और अवैध कृत्यों को सूचित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में कुछ लोग अज्ञानवश गैर कानूनी उत्पाद बना रहे हैं और उन्हें कठोर नशा विरोधी कानून और अवैध कार्यों की जानकारी देना आवश्यक है।

सामाजिक कार्यकर्ता अनिता नेगी ने कहा कि समाज में नशे की समस्या गहरी हो रही है और जागरूकता से ही इसका समाधान हो सकता है।

पत्रकार राजा तिवारी ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की लत एक गंभीर समस्या है और इसके लिए नारी शक्ति को आगे आना होगा। उत्तराखंड आंदोलन और चिपको आंदोलन में नारी शक्ति की भागीदारी जगजाहिर है।

व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने बदलते सामाजिक मूल्यों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशे के जीरो पॉइंट को खोजना होगा और युवाओं को खेलकूद जैसी गतिविधियों में व्यस्त रखने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो रचना नौटियाल ने कहा कि एंटी ड्रग सेल युवाओं में उभरती दुष्प्रवृत्ति पर रोक लगाने का अनिवार्य प्रयास है। गोपेश्वर महाविद्यालय से पढ़े छात्र भारत सरकार एवम उत्तराखंड सरकार में उच्च पदों पर कार्यरत रहे हैं। यह परंपरा बनी रहे इसलिए हर प्रकार की समस्याओं का हल प्रस्तुत करना है।

इस अवसर पर एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ मनीष मिश्रा, डॉ ललित तिवारी, डॉ अनिल सैनी, डॉ रंजू बिष्ट, डॉ वंदना लोहनी, डॉ रचना टम्टा, डॉ विनीता नेगी आदि उपस्थित थे।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!