चमोली:जिला​धिकारी ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का किया निरीक्षण–

by | May 19, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

20 मई को मुख्य सचिव पहुंचेंगे बदरीनाथ, बरसात से पहले कार्य में तेजी के दिए निर्देश, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट में है शामिल–

गोपेश्वर: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को बदरीनाथ मंदिर के आसपास चल रहे पुनर्निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्यो का निरीक्षण करते हुए पंडा पुरोहितों एवं स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। बामणी पैदल मार्ग पर नारायणपुरी मार्केट में भूस्खलन के संभावित खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने यहां पर रह रहे लोगों को एहतियात के तौर पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों की दुकानें प्रभावित हो रही है, उनको बदरीनाथ में ही दुकानें आवंटित की जाए। ताकि लोगों की आर्थिकी प्रभावित न हो। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को तत्काल सुरक्षात्मक कार्य भी शुरू करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि जानमाल की सुरक्षा सर्वोपरि है। जो भी दुकान या भवन प्रभावित होगा, उसको पूरा मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन प्रोटेक्शन वर्क पूरा होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहे। पैदल मार्ग पर श्रद्वालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने फिलहाल मार्ग को बंद कर दूसरी तरफ से आवाजाही कराने को कहा। ताकि कोई खतरा ना रहे।

इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी, सचिव रजनीश मोतीवाल, स्थानीय लोग एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!