बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के लिए मददगार साबित हो रहा होमगार्ड हेल्प डेस्क–

by | May 24, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

होमगार्ड कमांडेंट जनरल अपने जवानों के कार्यों को देख हुए गदगद, जवानों को किया पुरस्कृत किया–

बदरीनाथ: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को प्रतिदिन पहुंच रहे तीर्थयात्रियों के लिए होमगार्ड हेल्प डेस्क मददगार साबित हो रही है। श्रद्धालुओं, दिव्यांग जनों, असहाय, अत्यंत वृद्ध के लिए बद्रीनाथ में होमगार्डस विभाग के कमांडेंट जनरल द्वारा स्थापित होमगार्डस हेल्प डेस्क प्रतिदिन संजीवनी सिद्ध हो रहा है। विशेषकर उन श्रद्धालुओं के लिए जो बीमार हो रहे हैं, बिछड़ एवं खो गए हैं। सामान खो गया है इस प्रकार के यात्रियों की हर संभव होमगार्डस द्वारा तुरंत बिना किसी भेदभाव के निस्वार्थ भाव से सहायता की जा रही है।

21 मई को भगवान बद्रीनाथ के दर्शनों को पहुंचे यात्री जगतनाथ उम्र 85 वर्ष, निवासी इन्दौर, जो चार धाम यात्रा पर आए थे, बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद अचानक पेट्रोल पंप के समीप बेहोश होकर जमीन पर गिर पडे़। जिन्हें होमगार्ड हेल्प डेस्क में नियुक्त पीएस अनिल कुमार द्वारा बिना देर किए तुरंत पीएचसी बदरीनाथ में भर्ती कराया गया। पीएस अनिल कुमार के इस उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए कमांडेंट जनरल द्वारा अत्यंत प्रसन्न होकर 500 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया।

जिला कमांडेंट एसके साहू द्वारा उक्त महत्वपूर्ण कार्य के दृष्टिगत युद्ध स्तर पर ऑपरेशन होमगार्ड हेल्पडेस्क मैं कार्य कर रहे होमगार्डस के अंदर जोश भरने, होमगार्ड हेल्पडेस्क के प्रचार प्रसार, ब्रीफिंग , श्रद्धालु एवं आम जनता से फीडबैक लेने प्रॉपर वर्दी धारण करने , औचक निरीक्षण ,आदि उद्देश्यों से होमगार्ड हेल्पडेस्क मे आकर स्वयं पुरस्कार की उक्त धनराशि एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया गया। इस नगद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र से अन्य होमगार्ड्स मे भी इस प्रकार से कार्य करने के लिए उत्साह बढ़ रहा है

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!