चटोली गांव में डेढ़ साल से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे 35 परिवार–

by | May 24, 2023 | चमोली, पेयजल | 0 comments

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की पानी की व्यवस्था करने की मांग, गांव में बुजुर्ग और दिव्यांग ग्रामीण हो रहे परेशान–

गोपेश्वर। ग्राम पंचायत पिलंग के चटोली गांव में 35 परिवार बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिला​धिकारी और जल संस्थान के अ​धिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। ग्रामीण पिछले डेढ़ साल से पानी के लिए तरस रहे हैं।

गांव के पूर्व प्रधान यशवंत सिंह बर्तवाल, पुष्कर बर्त्वाल, दर्शन बर्त्वाल, जीत सिंह बर्त्वाल, जगदीश बर्त्वाल, मोहन बर्त्वाल, भगत सिंह बर्त्वाल, प्रेम सिंह बर्त्वाल, मनीष बर्त्वाल, रमेश बर्त्वाल, गणेश बर्त्वाल और सुखदेव बर्त्वाल ने बताया कि गांव में पिछले डेढ़ साल से पानी की सप्लाई नहीं हुई है। गांव के लिए चार किलोमीटर दूर कठूड़ पेयजल स्रोत से पानी की सप्लाई होती है। अन्य क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई तो हो रही है लेकिन चटोली गांव में पानी के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं।

लोग गांव से आधा किलोमीटर दूर पानी भरने के लिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। कहा गया कि शीघ्र पेयजल की व्यवस्था नहीं हुई तो जल संस्थान के अ​धिकारियों का ​घिराव किया जाएगा और जिला​धिकारी से भी वार्ता की जाएगी।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!