यादगार: 26 वर्षों से कल्प क्षेत्र उर्गम घाटी में आयोजित हो रहा गौरा देवी पर्यावरण, प्रकृति पर्यटन विकास मेला–

by | May 28, 2023 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण में जुटे हैं कल्प क्षेत्र उर्गम घाटी के वा​शिंदे, चंदा कर आयोजित करते हैं पर्यावरण संरक्षण मेला–

जोशीमठ: विश्व प्रसिद्ध चिपको आंदोलन की सूत्रधार गौरा देवी के नाम से हर वर्ष पंच केदार की घाटी कल्पेश्वर कल्प क्षेत्र में 5 एवं 6 जून को दो दिवसीय गौरा देवी पर्यावरण एवं प्रकृति पर्यटन विकास मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला पिछले 26 वर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित होता है। इस मेले की शुरुआत जनदेश कल्प क्षेत्र उर्गम की सामाजिक संस्था की ओर से किया जाता है।

जनदेश के संस्थापक लक्ष्मण सिंह नेगी ने स्वयं सेवी संस्था की शुरुआत करते समय गौरा देवी पर्यावरण एवं प्रकृति पर्यटन विकास मेले की शुरुआत की थी। आज इस मेले की भव्यता देखते ही बनती है। मेले में पर्यावरण संरक्षण से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाती हैं।

मेले में ​शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कला, संस्कृति, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को गौरा देवी सम्मान से नवाजा जाता है। प्रतिवर्ष मेले के आयोजन पर ग्रामीण व जनदेश संस्था चंदा एकत्रित कर हजारों रुपये खर्च करती है।

मेले में गौरा देवी वृक्ष पूजा समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। यह व्याख्यान माला 1993-94 के दशक से ही चल रहा है। अभी तक 50 से अ​धिक लोगों को गौरा देवी सम्मान दिया जा चुका है। इन सम्मान को प्राप्त करने वालों में गांधीवादी स्वरोदयी समाजसेवी राधा बहन, मैती आंदोलन के कल्याण सिंह रावत, सुरेश भाई, रंगकर्मी जितेंद्र कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में राजपाल बिष्ट, प्रकाश कपरुवाण, अमर उजाला के प्रमोद सेमवाल,

जगदीश पोखरियाल, संदीप गुसाईं, स्वर्गीय चक्रधर तिवारी, मनवर सिंह, पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया, रघुवीर सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, सीमा असवाल, हरीश रावत, चंदन सिंह नेगी, डॉ कुशल भंडारी, ढोल वादक प्रेम हिंदवाल, लोक कलाकार मान सिंह पंवार, ढोलक वादक स्वर्गीय धूम लाल, अध्यापक चंद्र प्रकाश पंवार, बसंतू लाल, पूर्व प्रमुख सुचिता चौहान सामाजिक कार्यकर्ता राकेश भंडारी, नागेंद्र दत्त, स्वास्थ्य समिति खोली, महिला मंगल दल वासा प्रेम सिंह संनवाल वीरेंद्र लाल हेमा पंवार, ट्रैकर सोमनाथ पाल, ओम शिव महाराष्ट्र लेखक, हरिचंद बोरकर, वरिष्ठ लेखक महाराष्ट्र, शिवनारायण किमोठी, डॉ मोहन पंवार, डॉक्टर यूएस रावत, डॉ मोहन कांडपाल, सहित कई हस्तियों को गौरा देवी सम्मान से नवाजा जा चुका है।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!