सेमिनार: महिला अधिकारों के बारे में दी जानकारी–

by | May 29, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

राजकीय वि​धि महाविद्यालय गोपेश्वर में महिला अ​धिकारों पर आयोजित हुआ सेमिनार–

गोपेश्वर: राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और महाविद्यालय स्तर पर गठित विधिक सहायता केंद्र की ओर से भारत में महिला अधिकारों का इतिहास एवं वर्तमान परिपेक्ष विषय पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। विधिक सहायता केंद्र के प्रभारी डॉ. तरुण कुमार ने महिला अधिकारों के बारे में बताया।

उन्होंने प्राचीन काल से लेकर मौजूदा समय में महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डाला। सिविल जज (सीनियर डिविजन) सिमरनजीत कौर ने भारतीय संविधान में महिला अधिकारों से संबंधित प्रावधानों पर चर्चा की। उन्होंने महिला अधिकारों पर बने अधिनियमों के बारे में भी बताया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. राजेश, अधिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल के साथ ही एलएलबी के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

error: Content is protected !!