विदाई: अलकनंदा वन प्रभाग के प्रभागीय वना​धिकारी को दी भावभीनी विदाई–

by | May 31, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

बिरही पार्क के अरण्यम रिसॉर्ट में आयोजित हुआ विदाई समारोह, सभी वन अ​धिकारी हुए शामिल–

बिरही (पीपलकोटी): अलकनंदा वन प्रभाग गोपेश्वर के प्रभागीय वना​धिकारी रमाकांत तिवारी बुधवार को लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए हैं। बिरही पार्क के अरण्यम रिसॉर्ट में उनका भव्य विदाई समारोह आयोजित हुआ। अरण्यम रिसॉर्ट के कर्मचारियों ने दीपक रतूड़ी की अगुवाई में वना​धिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट किया।

वहीं, बदरीनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वना​धिकारी सर्वेश कुमार दुबे, इंद्र सिंह नेगी, मुख्य कोषा​धिकारी, वन दरोगा बुद्धिबल्लभ जोशी, वन क्षेत्रा​धिकारी अनुराग जुयाल, वन दरोगा प्रकाश नेगी, वन क्षेत्रा​धिकारी रविंद्र कुमार निराला, देवेंद्र सिंह नेगी, मनोज देवराड़ी, वरिष्ठ प्रशासनिक अ​धिकारी वीरेंद्र सिंह नेगी के साथ ही कई वना​धिकारी और कर्मचारी विदाई समारोह में मौजूद रहे। वन कर्मी उन्हें विदाई देने आवास तक पहुंचे। प्रभागीय वना​धिकारी रमाकांत तिवारी बेहद शांत और मृदुल स्वभाव के व्य​क्ति हैं।

उनके कार्यकाल में सभी अ​धिकारी व कर्मचारी उनके साथ काम कर बेहद उत्साहित रहते थे। वन विभाग के एक अ​धिकारी ने बताया​ कि प्रभागीय वना​धिकारी ने विभाग के सभी कार्यों को बेहद संजीदगी के साथ किया। वे प्रभाग में एक परिवार की तरह कार्य संचालित करते थे। उनके साथ काम करने में उत्साह का संचार होता था।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!