चमोली: इतना बढ़ा भालू को देख डर गए ग्रामीण, वन विभाग की टीम बुलाई–

by | May 31, 2023 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

पेड़ पर काफल खाने गया था भालू, सिर पर चोट लगने से हुई मौत, वन विभाग ने शव का किया पोस्टमार्टम–

नारायणबगड़: मंगलवार शाम को ग्राम पंचायत धारकोट के मैठापानी तोक में एक मादा भालू मृत अवस्था में मिला। जिस भी ग्रामीण ने भालू को देखा डर कर भाग गया। ​विशालकाय भालू को वन विभाग की टीम र​स्सियों के सहारे ले गई। पोस्टमार्टम के बाद भालू के शव को नष्ट कर दिया गया।

जिस स्थान पर भालू मृत अवस्था में पड़ा था, वहां काफल का पेड़ है और पेड़ की टहरियां टूटकर जमीन पर पड़ी थी, जिससे वन विभाग के अ​धिकारियों को प्रतीत हो रहा है कि भालू काफल के पेड़ पर गया होगा और वहां से नीचे गिर गया। मृत भालू के सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं।

पश्चिमी पिंडर रैंज के वनक्षेत्राधिकारी वीएस परमार ने बताया कि मंगलवार 30 मई को सूचना मिली कि सेम-धारकोट मोटर मार्ग पर सड़क किनारे एक भालू मरा पडा हुआ है। इसके तत्काल बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और भालू के शव को कब्जे में लेकर रैंज कार्यालय नारायणबगड़ लाए।

बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद भालू के शव को नष्ट कर दिया गया। रेंजर परमार ने आशंका जताई कि चार वर्षीय मादा भालू की काफल के पेड़ से नीचे सडक़ पर गिर जाने से मौत हुई होगी। क्योंकि मौके पर काफल के पेड़ की टहनी टूटी देखी गई है। पशु चिकित्सा​धिकारी डॉ. तपन मोहन जोशी ने भालू के शव का पोस्टमार्टम किया। कहा कि मादा भालू के मौत का कारण उसके सिर पर गंभीर चोट लगना है।

Latest News

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...

सांस्कृतिक धरोहर: सलूड़-डुंगरा गांव में रही रम्माण मेले की धूम, मुखौटा नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र–

विधायक लखपत बुटोला ने तीन लाख और ब्लॉक प्रमुख ने की ढाई लाख रुपये देने की घोषणा-- जोशीमठ, 26 अप्रैल...

चमोली: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली, कांग्रेस पर साधा निशाना–

महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा महिला कार्यकर्ता, कहा-कांग्रेस महिला विरोधी-- गोपेश्वर...

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...
error: Content is protected !!