दुखद: विराट व्य​क्तित्व के धनी पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी का निधन–

by | Jun 1, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

अविभाजित उत्तरप्रदेश में बदरीनाथ केदारनाथ विधानसभा में रहे विधायक, एक कुशल वकील भी थे स्वर्गीय नेगी–

गोपेश्वर: अविभाजित उत्तर प्रदेश में बद्रीनाथ केदारनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक रहे कुंवर सिंह नेगी का देहरादून आवास पर निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन पर चमोली सहित रुद्रप्रयाग जनपद में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों ने कुंवर सिंह नेगी की देहांत पर दुख जताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने बताया कि अविभाजित उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदन में पहाड़ की आवाज तार्किक ढंग से रखने वाले पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार थे। पर उनके मृदु व्यवहार और व्यक्तित्व का सभी दलों में सम्मान था। कुंवर सिंह नेगी हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा के सबसे करीबियों में से थे। स्वर्गीय कुंवर सिंह नेगी पिछले 25 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के कार्य में लगे थे। गोपेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में उन्होंने एक लाख से अधिक पौधों का रोपण किया। उन्होंने नवग्रह वाटिका समेत अन्य वाटिका तैयार की।

स्वर्गीय कुंवर सिंह नेगी 1980 में कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी से उत्तर प्रदेश विधानसभा में बदरी केदार विधानसभा से निर्वाचित हुए। 1984 के चुनाव में उन्हें हार मिली, लेकिन फिर 1989 में इसी विधानसभा से विधायक चुने गए। उत्तराखंड बनने पर वे प्रदेश सरकार में दर्जाधारी भी रहे। गोपेश्वर के मंडल में जड़ी बूटी शोध संस्थान खुलवाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के कोटी गांव निवासी कुंवर सिंह लंबे समय से गोपेश्वर में ही निवास कर रहे थे।

उनके करीबी वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, प्रसिद्ध पर्यावरणविद् पद्म विभूषण चंडी प्रसाद भट्ट्र बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, पूर्व अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट्र विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भोपाल राम टम्टा के साथ ही वि​भिन्न संगठनों से जुडे़ कार्यकर्ताटों ने दुख जताते हुए स्वर्गीय कुंवर सिंह नेगी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वहीं, रुद्रप्रयाग में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंवर सजवाण, एसीसी सदस्य वीरेंद्र बुटोला, प्रदीप थपलियाल, आनंद रावत, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट, विनोद राणा, गणेश तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विजयपाल जगवाण, दीपक भंडारी, ब्लॉक प्रमुख विजया देवी, पूर्व प्रमुख संत लाल शाह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राय सिंह बिष्ट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चोपता संपन्न नेगी, अगस्त्यमुनि ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसांई, रुद्रप्रयाग अध्यक्ष महावीर चौधरी, ऊखीमठ के अध्यक्ष राकेश नेगी, जखोली अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सकलानी, पूर्व पीसीसी सदस्य डॉ. योगंबर नेगी, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव जय ओम प्रकाश, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी के अलावा कई श्रेष्ठ व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!